असम
असम राइफल्स की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड कर सकते है डाउनलोड
Shiddhant Shriwas
11 Aug 2022 4:39 PM IST

x
असम राइफल्स की वेबसाइट
असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार असम राइफल्स की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए देशभर के हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असम राइफल्स में हवलदार, नायब सूबेदार और राइफलमैन सहित 1380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 6 जून से 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, असम राइफल्स भर्ती रैली 1 सितंबर 2022 से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाना होगा।
यहां होम पेज पर उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें। आप एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Next Story





