असम

विश्व कप: इकोनॉमी क्लास में 38 घंटे की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंची इंग्लैंड की टीम

Rani Sahu
29 Sept 2023 9:39 PM IST
विश्व कप: इकोनॉमी क्लास में 38 घंटे की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंची इंग्लैंड की टीम
x
गुवाहाटी: डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारत आ चुकी है। लेकिन टीम को हवाई यात्रा के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, टीम को भारत की यात्रा करने में 38 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा, जिसके बाद कई खिलाड़ी इस यात्रा से नाराज हैं। इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और दर्द बयां किया है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है। बेयरस्टो ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की यात्रा में 38 घंटे से भी ज्यादा का समय लगने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘पूरी तरह से अराजकता। अतिंम चरण आ रहा है। 38 घंटे और अभी भी गिनती जारी है.’ इससे साफ पता चल रहा है कि बेयरस्टो इतने लंबे सफर से काफी निराश हैं। बेयरस्टो की इस स्टारी में क्रिस वोक्स और कप्तान जोस बटलर के बगल में आम जनता नजर आ रही है।
Next Story