असम

महिला ने की पति की हत्या

Rani Sahu
6 April 2023 1:42 PM IST
महिला ने की पति की हत्या
x
गुवाहाटी, (आईएएनएस)| असम के बजाली जिले में एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार रात की है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि आरोपी जुनीता बोरा ने धारदार हथियार से अपने पति निरंजन बोरा की हत्या कर दी।
अपराध को अंजाम देने के बाद जुनीता और उसकी छह साल की बेटी भवानीपुर थाने गए, जहां गुरुवार की सुबह आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दंपति शादी के बाद पिछले 10 साल से जुनिता के माता-पिता के घर बजाली में रह रहे थे।
निरंजन गोलाघाट का रहने वाला था।
Next Story