कामरूप में पुलिस एनकाउंटर में शातिर ड्रग्स तस्कर विद्युत दे हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

असम क्राइम न्यूज़: कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो ड्रग्स तस्करों से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है। इस बीच भागने की कोशिश के दौरान भाग रहे एक ड्रग्स तस्कर पुलिस को गोली मार दी। गंभीर रूप से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बोलेरो कार (एएस-01बीएन-2633) को रोका गया। इस दौरान एक ड्रग्स तस्कर मौके से फरार होने की कोशिश की। बार-बार रुकने की चेतावनी दिये जाने के बाद भी जब वह नहीं रूका तो पुलिस ने दो राउंड गोली चलाई। गोली ड्रग्स तस्कर के पैर में जा लगी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में शातिर ड्रग्स तस्कर विद्युत दे उर्फ बिपलब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्कर सिलचर के लखीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि, अन्य ड्रग्स कर तस्कर की पहचान जिंकू दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्कर बोलोरो कार में 40 साबुनदानी के डिब्बे में छिपाकर हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। जब्त हेरोइन का वजन लगभग 6.46 ग्राम आंका गया है। जिस बोलेरो वाहन को जब्त किया गया है उसपर अधिवक्ता का लोगो लगा हुआ है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।





