असम

असम से गिरफ्तार बुली बाई ऐप के मास्टरमाइंड को VET विश्वविद्यालय ने किया निलंबित

Kunti Dhruw
7 Jan 2022 10:27 AM GMT
असम से गिरफ्तार बुली बाई ऐप के मास्टरमाइंड को VET विश्वविद्यालय ने किया निलंबित
x
मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप बुली बाई (Bulli Bai Case) का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है.

मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप बुली बाई (Bulli Bai Case) का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है, वह भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ता था। बुली बाई एप मामले में गिरफ्तारी के बाद नीरज बिश्रोई (Neeraj Bishroi) को विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि नीरज को पूर्वोत्तर राज्य असम से गिरफ्तार किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने जिस 20 साल के युवक को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है, वह भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट नीरज बिश्नोई है। वह वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीईटी) भोपाल (VET university) के सीहोर कैंपस में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। नीरज की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है।
बताया गया है कि नीरज सितंबर 2020 से ऑन लाइन पढ़ाई करता था और वह कोरोना के कारण कॉलेज नहीं आया। विश्वविद्यालय के नीरज की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने का मामला सामने आने पर निलंबित कर दिया है, साथ ही स्पष्ट किया है कि वह ऑनलाइन पढ़ाई करता था। ज्ञात हो कि बुली बाई ऐप (Bulli Bai App) के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। इस मामले में नीरज सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
Next Story