असम

फंदे से लटकता मिला अज्ञात का शव

Shantanu Roy
21 May 2023 4:04 PM IST
फंदे से लटकता मिला अज्ञात का शव
x
दरंग। जिला मुख्यालय मंगलदोई के पास पूनिया में फंदे पर लटकता एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव के पास ही तमिलनाडु राज्य में पंजीकृत एक ट्रक भी खड़ा मिला। लोगों ने संदेह जताया है कि मृतक ट्रक का चालक या खलासी हो सकता है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और मजिस्ट्रेट पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलदोई सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story