असम

असम में पीएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार

Ashwandewangan
9 Jun 2023 9:43 PM IST
असम में पीएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
x

गुवाहाटी। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों को असम के बक्सा जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 31 वर्षीय रुहुल अमीन और 40 वर्षीय तोता मिया को छह जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें जिले के गोबर्धना क्षेत्र में पीएफआई के दो सदस्यों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके आधार पर उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों पीएफआई सदस्यों से और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story