x
चोरी की घटना में शामिल दो संदिग्ध गिरफ्तार
गुवाहाटी: गुवाहाटी की हाथीगांव पुलिस ने चोरी मामले में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हाथीगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम ने पत्थरक्वारी के रहने वाले दो चोर अनवर अली (32) और सफिकुल इस्लाम (34) को गिरफ़्तार किया। दौनों को चोरी के एक मामले में पकड़ा गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने अभियान के दौरान 3 चोरी के मोबाइल फ़ोन, 1 पेचकस, 2 चाकू, 940 रुपये नकद, 1 स्कूटी (एएस-01डीई-0830) और 1 कलाई घड़ी बरामद हुई। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story





