असम

असम मंत्रियों को ले जाए रहे विमान में आई गड़बड़ी

Shreya
4 July 2023 6:33 PM IST
असम मंत्रियों को ले जाए रहे विमान में आई गड़बड़ी
x

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री रंजीत कुमार दास और विमल बोरा समेत कई भाजपा नेता और कांग्रेस नेता बाल-बाल बच गये। इन नेताओं को लेकर उड़ने से ठीक पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पायलट ने विमान को उड़ने से पहले ही रोक लिया।

गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिब्रूगढ़ जाने के लिए इंडिगो फ्लाइट उड़ान के लिए रनवे पर दौड़ने लगा। इस विमान में असम सरकार के मंत्री रंजीत कुमार दास और विमल बोरा के अलावा विधायक नव दलै, स्टेट हाउसिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष दत्ता, कांग्रेस नेता रमेन बरठाकुर समेत अन्य यात्री सवार थे। विमान के टेकआफ से पहले ही पायलट काे कुछ गड़बड़ी की जानकारी मिली। इस पर पायलट ने विमान को टेकआफ करने से रोक लिया और रनवे पर वापस मोड़ कर ले आया। बाद में विमान को यात्रियों के बैठे ही मरम्मत के लिए ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों मंत्री तथा अन्य भाजपा नेता एक शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

Next Story