असम

त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए पू. सी. रेल द्वारा चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Admin4
14 March 2024 10:03 AM GMT
त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए पू. सी. रेल द्वारा चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
x
हाफलोंग। होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए चार जोड़ी यात्री स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें डिब्रुगढ़ - गोरखपुर, न्यू जलपाईगुड़ी - गोरखपुर, न्यू जलपाईगुड़ी - आसनसोल और कटिहार - रांची के बीच चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें 02 ट्रिपों के लिए चलेंगी।
ट्रेन संख्या 05764 (न्यू जलपाईगुड़ी - आसनसोल) 22 और 29 मार्च 2024, शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 21:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपने गंतव्य आसनसोल 10:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05763 (आसनसोल - न्यू जलपाईगुड़ी) 23 और 30 मार्च, शनिवार को आसनसोल स्टेशन से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपने गंतव्य न्यू जलपाईगुड़ी 02:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05762 (कटिहार - रांची) 21 और 28 मार्च, 2024 गुरुवार को कटिहार स्टेशन से 22:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपने गंतव्य रांची 14:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05761 (रांची - कटिहार) 22 और 29 मार्च 2024, शुक्रवार को रांची स्टेशन से 20:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कटिहार 11:00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05978 (डिब्रुगढ़ - गोरखपुर) 21 और 28 मार्च, गुरुवार को डिब्रुगढ़ स्टेशन से 19:25 बजे प्रस्थान कर शनिवार को अपने गंतव्य गोरखपुर 06:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05977 (गोरखपुर - डिब्रुगढ़) 26 मार्च और 2 अप्रैल, 2024, मंगलवार को गोरखपुर स्टेशन से 10:45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को अपने गंतव्य डिब्रुगढ़ 01:10 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05778 (न्यू जलपाईगुड़ी - गोरखपुर) 25 मार्च और 01 अप्रैल, 2024, सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 15:00 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को अपने गंतव्य गोरखपुर 06:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05777 (गोरखपुर - न्यू जलपाईगुड़ी) 23 और 30 मार्च 2024, शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 10:45 बजे प्रस्थान कर रविवार को अपने गंतव्य न्यू जलपाईगुड़ी 05:00 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा पू. सी. रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और विभिन्न समाचारपत्रों पर प्रकाशित की गई है। यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।
Next Story