
x
भीषण सड़क दुर्घटना
गुवाहाटी, शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। यह घटना असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में हुई।
खबरों के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रही एक टाटा मैजिक की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद दुखद घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।
तीनों युवकों की पहचान मानसज्योति बुरागोहेन, रूपम चुटिया और संतनु फुकन के रूप में हुई है।
Next Story





