असम

अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर इस नवविवाहित जोड़ो ने किए साइन

Rounak Dey
17 Oct 2022 3:06 PM IST
अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर इस नवविवाहित जोड़ो ने किए साइन
x

करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट इंडिया ने कपल को पिज्जा प्रोवाइड कराने की इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी। जिसके मुताबिक, हर माह एक साल तक कपल को पिज्जा हट की तरफ से पिज्जा उपलब्ध कराया जाएगा।

असम में 21 जून को एक शादी हुई। शादी के बाद ही कपल ने एक कागज पर हस्ताक्षर किए। जिसमें उन्हें हर माह फ्री में पिज्जा खाने को मिल रहा है। इसके अलावा लिस्ट में हर दिन जिम जाना और हर 15 दिन बाद शॉपिंग करना भी शामिल है। शादी पर अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने और पिज्जा खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिज्जा हट ने किया अपना वादा पूरा

शांति प्रसाद और मिंटू राय ने सात फेरे लेने के बाद एक कागज के टुकड़े पर हस्ताक्षर किए। दरअसल, करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट इंडिया ने कपल को पिज्जा प्रोवाइड कराने की इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी। जिसके मुताबिक, हर माह एक साल तक कपल को पिज्जा हट की तरफ से पिज्जा उपलब्ध कराया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि अन्य शर्तों को पूरा किया जा रहा है या नहीं। सालभर के लिए कपल एक ब्रांड एंबेसडर की तरह बन गए हैं। दोनों फ्री में पिज्जा का आनंद ले सकते हैं।

30 हजार से ज्यादा बार देखा वीडियो और 1400 मिले लाइक्स

पिज्जा हट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि 'अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए हर माह पिज्जा फ्री। सभी पिज्जा पसंद करने वाले जोड़ों को करवाचौथ की शुभकामनाएं!' सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में कपल को पिज्जा हट आउटलेट में जाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कपल पिज्जा खाने के साथ-साथ सेल्फी लेते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों खुश नजर आ रहे हैं। पिछले चार दिनों में यह वीडियो 30 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 1,400 से अधिक लाइक्स मिले है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह फ्री पिज्जा के लिए एक निंजा टेक्निक है?'

Next Story