असम

ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

Ashwandewangan
29 May 2023 11:02 PM IST
ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत
x

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के कालिंदी कुंज इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हादसा रविवार को हुआ था। मृतकों की पहचान विशाल शर्मा (23) और नयन (24) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को कालिंदी कुंज थाने में एक घातक दुर्घटना के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story