असम
पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ हुए गिरफ्तार आरोपित को पुलिस की 13 दिनों के रिमांड पर
Admin Delhi 1
4 April 2022 1:10 PM GMT
![पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ हुए गिरफ्तार आरोपित को पुलिस की 13 दिनों के रिमांड पर पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ हुए गिरफ्तार आरोपित को पुलिस की 13 दिनों के रिमांड पर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/04/1573948-download-2022-04-04t183941106.webp)
x
सिलीगुड़ी क्राइम न्यूज़: माटीगाड़ा थाने कि पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में सोमवार को पेश कर 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सूरज छेत्री (23) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात सूचना मिली थी कि माटीगाड़ा थाना इलाके में एक हथियार की खरीद बिक्री होने वाली है। इसके आधार पर अभियान चलाकर सूरज छेत्री को एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित आर्म्स डीलर है। आज उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
Next Story