असम

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

Shantanu Roy
21 May 2023 10:22 AM GMT
प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
x
गुराहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शुक्रवार को वशिष्ठ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक और कई संगठनात्मक बैठकें हुई। प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, कार्यकारी सचिव और मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए भवेश कलिता ने कहा कि बैठक में पार्टी के आगामी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के निर्णय के अनुसार प्रदेश भाजपा आगामी योग दिवस और कला दिवस को बूथ स्तर पर आयोजित करेगी।
दूसरी ओर, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर 30 मई से 30 जून तक देशभर में एक महीने का महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बूथ और मंडल स्तर तक चलेगा। कलिता ने बताया कि पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, राज्य और जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में पार्टी के 39 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संगठनात्मक पहलुओं पर बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
Next Story