असम

6 और 7 जनवरी को कर्मचारियों को देंगे खास छुट्टी, सीएम हिमंत बिस्व ने लिया फैसला

Kunti Dhruw
2 Jan 2022 2:28 PM GMT
6 और 7 जनवरी को कर्मचारियों को देंगे खास छुट्टी, सीएम हिमंत बिस्व ने लिया फैसला
x
असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दो दिन की विशेष छुट्टी का एलान किया।

असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दो दिन की विशेष छुट्टी का एलान किया। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को यह घोषणा करते हुए इसका मकसद भी बताया। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को यह खास छुट्टियां उनके माता-पिता और ससुराल वालों के साथ वक्त बिताने के लिए दी जा रही है।

सीएम सरमा ने ट्वीट कर कहा 'मैं असम सरकार के कर्मचारियों को 6 और 7 जनवरी को विशेष छुट्टियों का एलान कर रहा हूं। कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि इस दौरान वे अपने माता-पिता/ ससुराल वालों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं।'

Next Story