असम

लखीमपुर में पुत्र की मां ने पीटकर की हत्या, पुलिस ने माँ को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
1 April 2022 5:57 PM IST
लखीमपुर में पुत्र की मां ने पीटकर की हत्या, पुलिस ने माँ को किया गिरफ्तार
x

सिटी न्यूज़: लखीमपुर जिला के बिहपुरिया इलाके में एक महिला द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शहर अली नामक युवक की मां सर्मत बानो ने बुरी तरह हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया उसके आधार पर पुलिस ने बताया कि आए दिन उसका बेटा उसके साथ मारपीट किया करता था। आज भी वह दाव लेकर मां पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने बेटे की आंख में रेत झोककर भागने की कोशिश की। लेकिन उसका बेटा उसकी जान लेने पर उतारू हो गया।

अपनी जान बचाने के लिए महिला ने बांस से बुरी तरह हमला कर बेटे को घायल कर दिया। जिसके बाद हथौड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया। मां ने अपने बेटे की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रहीं है।

Next Story