असम

शिवसागर पुलिस ने पांच डकैतों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
20 March 2022 2:02 PM IST
शिवसागर पुलिस ने पांच डकैतों को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: शिवसागर पुलिस ने बामुनबाड़ी चाय बागान में अभियान चलाकर डकैती के मामले में शामिल पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गत 28 फरवरी को शिवसागर जिला के पोनजान इलाके में हुई डकैती मामले में शामिल पांच डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैतों की पहचान इकराम अली उर्फ बदन, समसुल अली, जलाल उद्दीन अहमद, अख्तर हुसैन और नबूल हुसैन उर्फ फेटी के रूप में की गई है। इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस संबंध में दर्ज केस 105/2022 धारा 395 के तहत गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story