असम

सिलीगुड़ी: पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो महिला को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 11:50 AM GMT
सिलीगुड़ी: पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो महिला को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: खालपाड़ा आउट पोस्ट चौकी की पुलिस ने शनिवार देर रात शराब तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम बबीता देवी और राजकुमारी देवी है। ये दोनों महिला बिहार की निवासी है। खालपाड़ा आउट पोस्ट चौकी के अनुसार दोनों महिलाओं को शनिवार रात बिहार जाने वाली एक बस से भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं को झंकार मोड़ संलग्न इलाके से एक बस से गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाएं शराब को बंगाल से तस्करी कर बिहार ले जाने के फ़िराक में थी। महिलाओं को अवैध रूप से शराब तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Next Story