असम

चार वर्षीय बच्ची के साथ सत्तर वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
20 April 2022 7:21 AM GMT
चार वर्षीय बच्ची के साथ सत्तर वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: नगांव जिला के बटद्रवा थाना अंतर्गत रामपुर पाम इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना के अनुसार एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया है कि रास्ते पर खेल रही बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर घर के अंदर बुलाकर उसके साथ 70 वर्षीय इदरीश अली नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना बटद्रवा थाना क्षेत्र में घटी।

बच्ची के परिजनों ने बटद्रवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। पीड़ित बच्ची के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपित को फांसी देने की मांग की है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story