असम

सदर पुलिस और आईबीआई की टीम ने दो साइबर अपराधी को धर दबोचा, अदालत ने दोनों को भेजा जेल

Admin Delhi 1
11 Jun 2022 4:58 PM IST
सदर पुलिस और आईबीआई की टीम ने दो साइबर अपराधी को धर दबोचा, अदालत ने दोनों को भेजा जेल
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: मोरीगांव जिला सदर पुलिस और आईबीआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध में बाबुल इस्लाम और रकीब आलम नामक दो शातिर अपराधियों को लाहरीघाट थाना अंतर्गत नगाबांदा इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपित आम लोगों का पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन लोन लेकर पैसा अपने अकाउंट में जमा किया करते थे। जिनका पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए लोन लिया जाता था उन्हें लोन के बारे में कुछ पता ही नहीं चलता।

भुक्तभोगीयों का जब सिविल खराब हो गया तब मामला सामने आया। भुक्तभोगियों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के पास से काफी मात्रा में मोबाइल का सिम कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Next Story