असम

असम में 5 जिलों के 43 बूथों पर 4 मई को पुनर्मतदान

Riyaz Ansari
3 May 2025 2:24 PM IST
असम में 5 जिलों के 43 बूथों पर 4 मई को पुनर्मतदान
x

Assam असम: असम के पांच जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 43 मतदान केंद्रों पर 4 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, हाइलाकांडी जिले में 31, श्रीभूमि में 8, लखीमपुर में 2 तथा गोलाघाट और माजुली में 1-1 बूथों पर दोबारा मतदान होगा।

पहले चरण में 14 जिलों के 12,916 बूथों पर मतदान हुआ था, जिसमें 70.2% मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 89.59 लाख मतदाता मतदान के पात्र थे।दूसरे चरण का मतदान 7 मई को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 11 मई को होगी


Next Story