असम

बाक्सा में नाबालिक बच्ची से बलात्कार, पुलिस आरोपी की तलाश में

Admin Delhi 1
3 July 2022 3:59 PM IST
बाक्सा में नाबालिक बच्ची से बलात्कार, पुलिस आरोपी की तलाश में
x

असम क्राइम न्यूज़: बाक्सा जिला के बरबरी पुलिस थाना अंतर्गत मुक्तिपुर इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गांव के ही इमरान अली नामक युवक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी नाबालिक बच्ची के माता-पिता को लगते ही घटना के संबंध में बरबरी पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। आरोपित इलाके में ट्रैक्टर चलाया करता था। बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की पुलिस से मांग की है।

Next Story