असम

असम के मार्घेरिटा में हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हिंदू धार्मावलंबियों ने उत्साह के साथ मनाया

Admin Delhi 1
16 April 2022 12:08 PM GMT
असम के मार्घेरिटा में हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हिंदू धार्मावलंबियों ने उत्साह के साथ मनाया
x

असम न्यूज़: हनुमान जयंती पर शनिवार को पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में तिनसुकिया जिला के मार्घेरिटा में हिंदू धार्मावलंबियों ने श्रीराम के परम भक्त हनुमान की जयंती को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मना रहे हैं। मार्घेरिटा में हनुमान जयंती के मद्देनजर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मार्घेरिटा नगर के सेंट्रल फील्ड से नागा ठाकुरबाड़ी तक निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

जय श्रीराम के जयघोष के साथ मार्घेरिटा वातावरण गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वर्तमान समय में जहां देश के कई हिस्सों में हिंदू-मुसलमानों के बीच संघर्ष और विवाद देखने को मिला वहीं मार्घेरिटा के लोग पूरे शांतिपूर्ण तरीके से समाज और देश को एक रोल मॉडल के रूप में अपने कार्यक्रम को आयोजित कर लोगों को सीख दी। इस कार्यक्रम से पता चलता है कि कुछ कट्टर चरमपंथी धार्मिक संकीर्णता को भड़काने की स्थिति में अनायास ही जुलूस और शोभायात्राओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Next Story