असम

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वोत्तर राज्यों का किया दौरा, नॉर्थईस्ट इंडिया के 8 स्टेट्स का दौरा

Nidhi Markaam
8 July 2022 11:15 AM GMT
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वोत्तर राज्यों का किया दौरा, नॉर्थईस्ट इंडिया के 8 स्टेट्स का दौरा
x

देश की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया है। नॉर्थईस्ट इंडिया के 8 स्टेट्स का दौरा किया। इस दौरे के दौरान राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं, विधायकों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। आज रात मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बेहद ही खूबसूरत का कार्यक्रम कर मुर्मू को LGBI हवाईअड्डे से दूसरे सफर के लिए रवाना किया है।

हिमंता ने बताया कि "राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार अदरनिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को गर्मजोशी से विदा किया। हम सभी आज गुवाहाटी में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा (NDA ) की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं "।

हिमंता ने विदाई कार्यक्रम में कहा कि "श्रीमती मुर्मू के साथ यह बातचीत भाजपा और गठबंधन विधायकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। साथ ही आगामी राष्ट्रपति चुनाव के सन्दर्भ में मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ। इस बातचीत के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे "।


Next Story