असम

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का राष्ट्रपति कर रहें दौरा, रामनाथ कोविंद ने की हाथी की सवारी

Kunti Dhruw
27 Feb 2022 8:42 AM GMT
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का राष्ट्रपति कर रहें दौरा, रामनाथ कोविंद ने की हाथी की सवारी
x
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ असम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

गुवाहाटी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ असम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। यहां वे कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बीच आज उन्होंने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी भी की। वे अपने परिवार के साथ हाथी पर बैठे हुए देखे गए। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार के सदस्य कल ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की यात्रा के लिए हेलीकाप्टर से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे थे।



तेजपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

बता दें कि तीन दिन की यात्रा पर असम आए राष्ट्रपति ने कल तेजपुर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा था कि उन्हें खुशी हुई कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं और यह इस बात का संकेत है कि भारत भविष्य में एक लैंगिक-न्यायपूर्ण राष्ट्र बनेगा।
पेयजल पर विश्वविद्यालय के प्रयासों को सराहा

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संबोधन के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गांवों में पेयजल उपल्ब्ध कराने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सरहना भी की। कोविंद ने कहा कि यूएसआर की प्रमुख विशेषता यह है कि ग्रामीणों के साथ छात्रों की भागीदारी भी इसमें होती है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस पहल के तहत कुछ गांवों के समग्र विकास के लिए गोद लेने की भी सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार भी पूर्वोत्तर के विकास की पहल पर विशेष जोर दे रही है।


Next Story