असम

पुलिस टीम ने अभियान के तहत भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्कर को धर दबोचा

Admin Delhi 1
5 July 2022 3:52 PM IST
पुलिस टीम ने अभियान के तहत भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्कर को धर दबोचा
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना की पुलिस टीम ने नालापारा इलाके में अभियान चलाकर एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नालापारा इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान कार के पिछले हिस्से में चेंबर बनाकर लाया गया 118 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। गांजा की तस्करी मामले में त्रिपुरा के विकास जामातिया और विश्व वानथ को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों द्वारा तस्करी के लिए व्यवहार की गयी कार (एएस-01बीई-4715) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित गांजा को त्रिपुरा से लेकर आये थे। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story