असम

कामरूप में पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में अफीम किया जब्त, एक तस्कर को भी दबोचा

Admin Delhi 1
4 April 2022 8:28 PM IST
कामरूप में पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में अफीम किया जब्त, एक तस्कर को भी दबोचा
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में अफीम समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रंगिया के उदीयान निवासी लोहित कलिता के घर में चलाए गए तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अफीम बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास 1 किलो 850 ग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से रंगिया के विभिन्न इलकों में अफीम के पैकेट की बिक्री कर रहा था। सोमवार को रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story