असम

पुलिस ने अभियान चलाकर तस्करों के चंगुल से 14 मवेशियों को किया बरामद

Admin Delhi 1
10 July 2022 12:11 PM GMT
पुलिस ने अभियान चलाकर तस्करों के चंगुल से 14 मवेशियों को किया बरामद
x

असम क्राइम न्यूज़: कामरूप (ग्रामीण) जिला के बोको पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पशु तस्करों के चंगुल से 14 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बीती रात बोको के हाहीम नवापारा इलाके से 14 मवेशियों को बरामद किया गया है। सभी मवेशियों को पशु तस्कर पैदल ही पड़ोसी राज्य मेघालय ले जा रहे थे। हालांकि, पुलिस के अभियान के दौरान मवेशी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल हो गये। स्थानीय विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) के सहयोग से पुलिस ने सभी 14 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है। हालांकि, सड़क पर पुलिस की सख्ती होने के चलते तस्कर पैदल मार्गों से पशुओं की तस्करी करने में जुट गये हैं।

Next Story