![लापता प्रेमी को पुलिस ने ढूंढ कर करायी मंदिर में शादी लापता प्रेमी को पुलिस ने ढूंढ कर करायी मंदिर में शादी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/25/1650604-68.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सात दिन से लापता प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करा दी गई। पूरब मोहल्ला निवासी युवक का कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी युवती के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवारवालों से चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से मिलते थे। परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने सख्ती कर दी। एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थीपुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस की तो वह दिल्ली में मिली, इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया। दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, जबकि प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े रहे। प्रेमी जोड़े को पुलिस ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह किसी भी हाल में अलग होने के लिए तैयार नहीं हुए।फिर पुलिस ने कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में जयमाला डलवाकर दोनों की शादी करवा दी। थाने से ही लड़की को विदा कर ससुराल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन को भी इस शादी के लिए राजी कर लिया गया है।
सोर्स-assamlocal
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)