असम
पुलिस ने ग्वालपाड़ा में अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो वाहन को किया जब्त
Admin Delhi 1
24 March 2022 11:00 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: ग्वालपाड़ा जिला के कुशघोआ मेजपारा इलाके से स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो वाहन (एएस-25सीसी-9535 और एएस-01एमसी-2446) को पकड़ा गया। दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 23 पशुओं की तस्करी की जा रही थी। पशु तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





