असम

असम के नगांव जिला में पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी ले जा रहा वाहन को किया जब्त, एक गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 Jun 2022 8:52 AM GMT
असम के नगांव जिला में पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी ले जा रहा वाहन को किया जब्त, एक गिरफ्तार
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: नगांव जिला के बागरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे एक वाहन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुबह बताया कि नौ मवेशियों को ले जा रही बिना नंबर प्लेट की एक बोलेरो वाहन को जब्त किया गया है। वाहन में अवैध तरीके से 9 पशुओं की तस्करी की जा रही थी। पशु तस्करी मामले में बोलोरो पिकअप के चालक इजाजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य में कड़े पशु कानून लागू होने के बावजूद पशुओं की तस्करी आए दिन हो रही है।

Next Story