असम

पुलिस ने ड्रग्स समेत तस्कर फैजुल हक को धर दबोचा

Admin Delhi 1
5 July 2022 7:16 PM IST
पुलिस ने ड्रग्स समेत तस्कर फैजुल हक को धर दबोचा
x

असम क्राइम न्यूज़: नलबाड़ी जिला के मुकालमुआ थाना पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक नंबर लोहारकाटा इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान 10 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रखे गए ड्रग्स समेत ड्रग्स तस्कर फैजुल हक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने ड्रग्स के अलावा नगद चार हजार रुपए भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपित जब्त किये गये ड्रग्स को अपने घर पर छुपा कर रखे हुए था। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story