असम
बंगाईगांव में पुलिस ने बकरी चुराने के आरोप में दो चोर को दबोचा
Admin Delhi 1
28 April 2022 12:27 PM GMT
![बंगाईगांव में पुलिस ने बकरी चुराने के आरोप में दो चोर को दबोचा बंगाईगांव में पुलिस ने बकरी चुराने के आरोप में दो चोर को दबोचा](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/28/1608963-06cee739dc93c3b74a965d62440e08ca.webp)
x
असम क्राइम न्यूज़: बंगाईगांव जिला के उत्तर सालमारा पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने बकरी चोरी करने के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात मारुति कार के जरिए बकरी चोरी करने के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान आमिर हुसैन और बाबुल उद्दीन के रूप में की गई है।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से एक कार (एएस-01एक्स-8732) जब्त किया गया है। कार के जरिए एक बकरी को चुराकर दोनों चोर भाग रहे थे। इस दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Next Story