असम

नलबारी में पुलिस ने ड्रग्स सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
29 April 2022 3:49 PM IST
नलबारी में पुलिस ने ड्रग्स सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: नलबारी जिला के मुकालमुआ पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान ड्रग्स की तस्करी मामले में अहमद अली और शाह आलम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में रखे 21 कंटेनर ड्रग्स, नगद 10 हजार रुपए के अलावा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित काफी लंबे समय से इलाके में ड्रग्स का कारोबार करते आ रहे थे।

पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story