असम

भवानीपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 March 2022 7:47 AM GMT
भवानीपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो तस्कर को किया गिरफ्तार
x

नार्थईस्ट क्राइम न्यूज़: बजाली जिला के भवानीपुर इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। स ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान अल्टो कार (एएस-13ई-9905) को जब्त किया गया। कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। गांजा की तस्करी मामले में इब्राहिम अली और अफजाल उर रहमान को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनों आरोपित कार के जरिए गांजा की तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपित सिपाझार के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपित गांजा को बरपेटा जिला के कलगछिया से सिपाझार की ओर ले जा रहे थे। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story