असम
बरपेटा में चोरी के आरोप पुलिस ने भगवान समेत तीन चोर को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
5 April 2022 6:00 PM IST

x
नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: बरपेटा पुलिस ने मठ-मंदिर, मस्जिद, नामघर में चोरी के आरोप में भगवान सहित कुल तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बरपेटा जिला के सत्र (मठ), नामघर, मंदिर, मस्जिद आदि में चोरी मामले में मुख्य चोर भगवान मजूमदार और उसके सहयोगी समद उद्दीन और राहुल अहमद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोर भगवान के घर से भारी मात्रा में मंदिर, मस्जिद, नामघर आदि से चुराई की गई सामग्री बरामद किया गया है।
गिरफ्तार भगवान की उम्र 60 वर्ष है जो पहले बरपेटा सत्र के रखवाला के रूप में काम करता था। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





