असम

पुलिस ने असम के कछार से छह लोगों को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
29 Sep 2022 9:51 AM GMT
पुलिस ने असम के कछार से छह लोगों को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ़्तार
x

नार्थईस्ट क्राइम न्यूज़: असम के कछार जिले में पुलिस ने 160 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर छह लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि असम-मिजोरम सीमा पर चेकिंग के दौरान मंगलवार को मादक पदार्थ जब्त किया गया है। प्रतिबंधित गोलियां मिजोरम से असम लायी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 160 करोड़ रुपये मूल्य की की याबा टैबलेट्स जब्त की है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस बीच पुलिस ने मादक पदार्थ को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि प्रतिबंधित पदार्थ भारत-म्यांमार सीमा से मिजोरम लाया गया हैं।

Next Story