असम

लखीमपुर से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को दबोचा

Admin Delhi 1
2 April 2022 8:17 PM IST
लखीमपुर से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को दबोचा
x

असम क्राइम न्यूज़: लखीमपुर जिला के नाउबेचा के लालूक इलाके से लालूक पुलिस चौकी की टीम ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि लालूक पुलिस चौकी प्रभारी नयन ज्योति डेका पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देख युवक भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। इस दौरान पुलिस अधिकारी नयन ज्योति डेका घायल हो गए।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान जयन्त पाटीर के रूप में की गई है। जो साबती का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से तीन प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रखे गए प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ ही नगद 82,200 रुपए जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story