असम
असम के नगांव से पुलिस ने हेरोइन समेत एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
25 April 2022 1:12 PM IST

x
नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: नगांव सदर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि ड्रग्स तस्करी मामले में नगांव सदर थाना प्रभारी मनोज राजवंशी के द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान रेशमा बेगम के (30) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 180 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भर कर रखे गये 12 ग्राम हेरोइन, नगद 23 हजार रुपए, एक स्कूटी जब्त किया गया है।
पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





