
x
असम क्राइम न्यूज़: नगांव जिला के हैबरगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात हैबरगांव पुलिस थाना प्रभारी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान भूपेन कलिता उर्फ मैना को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास 14 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रखा ड्रग्स बरामद किया गया है।
बरामद ड्रग्स का वजन लगभग 1.02 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित किराए के मकान में रह कर ड्रग्स का कारोबार चलाते आ रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





