असम

नगांव: पुलिस ने एक तस्कर को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
23 April 2022 3:49 PM IST
नगांव: पुलिस ने एक तस्कर को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: नगांव जिला के कसुआ इलाके में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात गिरजा पाम कसुआ इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान कमरुल इस्लाम उर्फ रॉयल (30) को ड्रग्स की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से सात प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भर कर रखे गए हेरोइन को बरामद किया गया हैं। जिसका वजन लगभग 0.44 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से ड्रग्स के अलावा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story