मोरीगांव: पुलिस ने छापेमारी में पांच करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: मोरीगांव जिला के जागीरोड पुलिस ने पांच करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स को बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जागीरोड थाना क्षेत्र के शीलभंगा पेट्रोल पंप के पास चलाए गए अभियान के दौरान ड्रग्स की तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों की पहचान मणिपुर के बसीर खान, अल्ताफ हुसैन और गुवाहाटी के जहीदूल अली के रूप में की गई है। ड्रग्स को ट्रक के जरिए लाया गया था। ड्रग्स की तस्करी दो ट्रक (एनएल-01के-9543, एनएल-01एन-5480) और एक ऑटो वैन (एएस-01केसी-5660) की जा रही थी। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों ड्रग्स तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।





