असम

मणिपुर में उग्रवादियों ने नौ लोगों की हत्या की,10 लोग घायल

Ashwandewangan
14 Jun 2023 7:02 PM IST
मणिपुर में उग्रवादियों ने नौ लोगों की हत्या की,10 लोग घायल
x

इम्फाल। इम्फाल ईस्ट जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने खामलॉक गांव पर हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनौपचारिक सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 11 बताई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।

पीड़ित या तो सो रहे थे या खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। तभी उग्रवादियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी। घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।(आईएएनएस)

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story