असम

आईबी अधिकारी बताकर पैसे वसूलने वाला शख्स गिरफ्तार

Rani Sahu
7 Aug 2023 12:55 PM GMT
आईबी अधिकारी बताकर पैसे वसूलने वाला शख्स गिरफ्तार
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)। असम पुलिस ने सोमवार को एक शातिर को गिरफ्तार किया। आरोपी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूल रहा था। आरोपी की पहचान अभिषेक देब के रूप में हुई है। उसे दक्षिणी असम के कछार के पास हैलाकांडी से गिरफ्तार किया गया।
कछार में पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने आईएएनएस को बताया कि, "अभिषेक देब खुद को असम के एक शीर्ष आईबी अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था। उसने लोगों को काम करवाने का लालच दिया और कई लोगों से बहुत सारे रुपये लिए।"
आरोपी हैलाकांडी जिले का रहने वाला है। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कछार जिला लेकर आई।
पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह शख्स कई महीनों से इलाके में सक्रिय था। उसने कई लोगों को ठगा है। पुलिस टीम ने ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ की है।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक देब ने हाल में कछार जिले में एक व्यक्ति को धोखा देने की भी कोशिश की थी। उससे कुछ पैसे छीन लिए। बाद में उस शख्स ने अभिषेक देब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कछार पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने कई लोगों को लूटा है। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।
Next Story