असम

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत

jantaserishta.com
11 Nov 2021 10:42 AM IST
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत
x
इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं.

गुवाहाटी: असम के करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे.

हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाली में हुआ. करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है. बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके ऑटो रिक्शा (नंबर AS-01AC-782) से लौट रहे थे.
करीमगंज थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. यह हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई. हमें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है. एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल में पहुंच गया है. वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story