असम

आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Rani Sahu
9 Jun 2023 10:29 PM IST
आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के शिवसागर जिले में शुक्रवार तड़के आसमानी बिजली की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना जिले के चेनिमोरा मिशिंग गांव की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अजय येइन और दिगंता मिली के रूप में हुई है। बिक्रम सिंह येइन, रूमी मिली, गणेश मिली, पुतला येइन और उर्मिला येइन घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय बिजली गिरी, सभी सात लोग धान के खेतों में काम कर रहे थे।
--आईएएनएस
Next Story