
x
फाइल फोटो
असम की राजधानी गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार को लगातार दूसरे दिन अलग-अलग स्थानों पर ताजा भूस्खलन की जानकारी मिली.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। असम की राजधानी गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार को लगातार दूसरे दिन अलग-अलग स्थानों पर ताजा भूस्खलन की जानकारी मिली. नअधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के अधिकतर हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है. हालांकि बुधवार को बारिश संबंधी घटनाओं के कारण मौत का कोई मामला सामने नहीं आया.
राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के चलते 42 लोगों की मौत दर्ज की गई है. मंगलवार को बोरागांव में हुए भूस्खलन के चलते चार लोगों की मौत का आंकड़ा भी इसमें शामिल है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भूस्खलन की वजह से मलबे का ढेर लगने के कारण गीतानगर, सोनापुर, कालापहाड़ और निजारापार इलाकों में रास्ते बंद हो गए हैं.
सड़कों पर भरा पानी
भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है – इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित अनिल नगर, नबीन नगर, राजगढ़ लिंक रोड, रुक्मिणीगांव, हाटीगांव और कृष्णा नगर हैं.अधिकारी ने बताया कि इन इलाकों में तैनात एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने और उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
In less than a month, nature's paradise #DimaHasao facing devastation again! A beautiful place getting ravaged by nature itself 😢#Assam #AssamFloods2022 #flood #landslide pic.twitter.com/AOSBrRCKh8
— TRIDEEP LAHKAR (@TrideepL) June 15, 2022
मंगलवार से बिजली नहीं
असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) शहर में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही है, जहां मंगलवार से बिजली नहीं है. पीने के पानी के टैंकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं.मकामरूप मेट्रोपॉलिटन जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें.
भारी बारिश की चेतावनी
कामरूप मेट्रोपॉलिटन के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) द्वारा जारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को कक्षाएं निलंबित करने का निर्देश जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 जून तक असम में तेज बारिश जारी रहेगी. बता दें कि असम में पिछले महीने भारी बारिस के चलते बाढ़ आ गई थी. कहा जा रहा है कि अब मानसून आने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं.
Next Story





