असम
करीमगंज: बदरपुर में दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक व्यक्ति घायल
Admin Delhi 1
21 April 2022 4:35 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: करीमगंज जिला के बदरपुर इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर ट्रेवेलर (एनएल-01एई-6677) और ऑटो (एएस-10सी-1915) के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ऑटो चालक को घायल अवस्था में सिलचर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (सीएमसीएच) में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं सड़क दुर्घटना में मारे गए मुजीबूर रहमान और मोहम्मद जयनाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को बदरपुर पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहीं है।
Next Story





