असम
कामरूप: आगछिया में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, सात महिलाएं भी हुई घायल
Admin Delhi 1
19 March 2022 12:46 PM IST

x
कामरूप जिलांतर्गत बोको के आगछिया में शनिवार सुबह सड़क हादसे में प्रातः भ्रमण पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में सात महिलाएं घायल हो गईं। बताया गया है कि मेघालय के अपर रंगपुर से गुवाहाटी की ओर साग-सब्जी लेकर टाटा मैजिक (एएस-18एसी-3500) जा रहा था। टाटा मैजिक ने प्रातः भ्रमण पर निकले सादेक अली (48) को चपेट में ले लिया। सादेक अली की मौके पर मौत हो गई।
इस दौरान टाटा मैजिक में सवार सात महिलाएं भी घायल हो गईं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाटा मैजिक को छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story





